नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को दीक्षांत समारोह हुआ। शुभारंभ नगराधीश मंगल सेन द्वारा दीप जलाकर किया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि संस्थान के पीपीओ ट्रेड के छात्र अंकित ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसे टूल किट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक व्यवसाय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र व छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण जांगड़ा, उप अधीक्षक जितेंद्र कौशिक, अमित, राजेश, मनीषा यादव, सुरेश कुमारी, सरोज, रितु व राखी आदि उपस्थित रहे।