फोटो संख्या:61: गांव खेड़ा के सरकारी स्कूल के बाहर पौधरोपण करते ग्रामीण--स्रोत--ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव खेड़ा में ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओमकार सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव के राजकीय स्कूल, बैंक, धर्मशाला, श्मशान घाट सहित विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों के सहयोग से 500 पौधे लगाए।
उन्होंने कहा कि जीवन में पौधों का बड़ा महत्व है। पेड़-पौधे बारिश लाने के लिए सहायक होते है तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए पेड़ों का बहुत महत्व है। इस मौके पर सतीश, सूरजभान, हुकम, मास्टर ईश्वर, मास्टर कर्ण सिंह, सुरेश, भगवानी, राजपती, धर्मेंद्र, वीना, प्रमिला सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।