फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कल जारी होगी तीसरी मेरिट सूची

Wed, 17 Jul 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। क्षेत्र की आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत पहली व द्वितीय चरण की मेरिट सूची के बाद 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को 22 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी व 23 जुलाई को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। क्षेत्र की तीन आईटीआई में 1064 सीट पर 320 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि संस्थान में 668 सीट पर 174 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं सतनाली व महेंद्रगढ़ की तीन आईटीआई में 1063 सीट पर 320 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। 18 को तृतीय मेरिट सूची जारी की जाएगी। 18 से 22 जुलाई तक छात्राओं की दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 23 जुलाई तक फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि रहेगी। 24 जुलाई को पोर्टल पर रिक्त सीट दर्शाई जाएंगी। 24 से 26 जुलाई तक विद्यार्थी पोर्टल पर अपने आवेदन को सही करवा सकते हैं। 30 जुलाई को चौथे चरण की मेरिट सूची जारी की जाएगी। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 6 अगस्त तक फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परेशान न हो जिन दाखिला पहली व दूसरी सूची में स्थान नहीं मिल पाया है अभी तीसरी व चौथी चरण सूची ओर जारी की जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी को परेशानी हो रही है तो वह संस्थान में आकर सहायता ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें