फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

Tue, 30 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बहरोड़ रोड पर हुए हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जयपुर में उपचार जारी है।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नीमराणा निवासी साहिल कुमार (32) व दोस्त रौनक (32) एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। सोमवार दोपहर को दोनों दोस्त बाइक से कंपनी के काम से नारनौल आए थे। यहां करीब शाम 7 बजे तक काम निपटा लेने के बाद दोनों नीमराणा जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में रात करीब 8 बजे जब वह बहरोड़ के पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने साहिल को मृत घोषित कर दिया जबकि रौनक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें