सतनाली। गांव नावां रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया।
जीआरपी चौकी लोहारू से एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष है। युवक की पहचान के लिए पास में कोई दस्तावेज या शरीर पर किसी प्रकार का निशान नहीं मिला है। दोपहर 2:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि पोल संख्या 151/8-10 गांव नांवां से नांगल डिगरोता के मध्य अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के बाद शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।