फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: मालगाड़ी के सामने खड़े होकर 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, ट्रेन के इंजन में फंसा रहा मृतक

Mon, 22 Jan 2024 04:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में एक युवक मालगाड़ी के अचानक से आगे खड़ा हो गया। युवक के आगे आने पर जब तक मालगाड़ी के चालक ने रोकने की कोशिश की, उससे पहले युवक को टक्कर लग चुकी थी। युवक को टक्कर लगने से मालगाड़ी के इंजन में फंसा रह गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल पुरानी मंडी के नजदीक पॉलिटेक्निक संस्थान व श्याम बाबा मंदिर के बीच मालगाड़ी के आगे खड़े होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक ने जीआरपी को दी। जिसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवाया। हालांकि मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है, जिसकी वजह से पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार करीब दोपहर साढे 11 बजे एक युवक मालगाड़ी के अचानक से आगे खड़ा हो गया। युवक के आगे आने पर जब तक मालगाड़ी के चालक ने रोकने की कोशिश की, उससे पहले युवक को टक्कर लग चुकी थी। युवक को टक्कर लगने से मालगाड़ी के इंजन में फंसा रह गया और इंजन में फंस गया। 

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी इंचार्ज सुशील ने बताया कि मृतक करीब छह फुट लंबा व रंग गोरा है। मृतक युवक ने ट्रेक शूट पहने हुए है, जबकि टी-शर्ट पर जेके एंड जोन्स लिखा हुआ है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में युवक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें