फोटो संख्या:63-दौंगड़ा अहीर के खेल मैदान की सफाई करते युवा--स्रोत--स्वयं
कनीना। यंग फार्मर क्लब दौंगड़ा अहीर के सदस्यों व गांव के युवाओं ने टोली बनाकर रविवार को खेल मैदान के अंदर उगी हुई खतपतवार व गंदगी की सफाई की। खेल मैदान के इस स्वच्छता अभियान में गांव के युवाओं ने भाग लिया।
वाईएफसी क्लब के प्रधान जयवीर सिंह यादव ने बताया कि गांव के खेल मैदान में खतपतवार उगी है। इसके अलावा मैदान में गंदगी के ढेर लगे हुए थे है। इसलिए गांव के वाईएफसी क्लब के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि गांव के खेल के मैदान को साफ-सुथरा किया जाए। इसमें युवाओं ने श्रमदान कर इसकी साफ-सफाई की। गांव के युवाओं ने खुद कस्सी आदि से मैदान को साफ किया। इस अभियान में मामन सिंह प्रधान, लीलाराम, जयवीर, दिनेश पंच, अमरजीत, महेंद्र सिंह, नितिन मनोज, बलजीत सहित अनेक युवा शामिल रहे।