फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

Mon, 13 May 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव अगिहार में नुक्कड नाटक के माध्यम से जल सरंक्षण के प्रति जागरूक करते -स्रोत
विज्ञापन
कनीना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन महेंद्रगढ़ द्वारा विभिन्न गांवों में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जल जीवन मिशन के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य लोगों को वैश्विक स्तर पर दिखाई पड़ रहे जल संकट को लेकर जागरूकता पैदा करना है। इसके साथ-साथ ही उपलब्ध पानी की गुणवत्ता और उसकी उपलब्धता स्थिति के बारे में भी अवगत कराना रहा। गांव झगड़ौली, कैमला, अगिहार, धनौंदा, खरकड़ाबास में लोगों को जल मिशन की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभाग द्वारा प्राप्त मात्रा में हर घर नल के माध्यम से जल आपूर्ति पहुंचाई जा रही है। नाटक के माध्यम से समझाया गया की हमें अपने घरों की टूंटी या वाल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि जल संरक्षण हो सके व नालियों में पानी न बहे। इसके लिए जन सहभागिता बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर झगड़ौली के सरपंच मुकेश सोनी, अगिहार से दलवीर, धनौंदा से सरपंच प्रतिनिधि बीरसिंह, कैमला सरपंच डिंपल देवी, खरकड़ाबास से सरपंच मनीषा देवी, युवा मित्र समाजशास्त्री विनय कुमार, जयप्रकाश, संदीप कुमार, धीरज, बिरेंद्र सिंह, बजरंग सिंह, दिनेश सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें