फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एजेंट बनने जा रहे युवक को पीटा, नकदी छीनकर तोड़ा मोबाइल

Sun, 26 May 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक बूथ एजेंट बनने जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस दौरान बदमाशों ने रिवाल्वर दिखाते हुए कहा कि अगर एजेंट बना तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक नारनौल को दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी धीरज सोनी ने बताया कि 24 मई को धर्मबीर का एजेंट बनने के लिए फार्म भरने के लिए आईडी के साथ 12 नंबर बूथ पर जा रहा था। इस दौरान तीन युवक आए और वह एजेंट बनने से मना करने लगे। इसके बाद उन्होंने लाठी डंडों और राड से हमला कर दिया। इसके बाद रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में बताया कि उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और 20 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें