फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा राष्ट्र की ताकत हैं : डॉ. पूर्ण प्रभा

Wed, 20 Aug 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्य:-57 राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एड्स के प्रति जागरूकता रैली निकालते हुए विद्या
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब और यूथ रेडक्रॉस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एड्स को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की ताकत होते हैं। आज की युवा पीढ़ी यदि नशा, सामाजिक कुरीतियों आदि से दूर रहकर जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देती है, तो देश का भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित होगा।
एड्स जैसी बीमारियों के खिलाफ समाज को जागरूक करें। लोगों को इससे बचाव के उपाय बताएं। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कॉलेज पहुंची। रेड रिबन क्लब और यूथ रेडक्रॉस की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कहा कि युवाओं को सामाजिक मुद्दों में भागीदारी करनी चाहिए। एड्स जैसी बीमारियों के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और सही जानकारी पहुंचाने का कार्य सबसे अधिक प्रभावी ढंग से युवा ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और समूह चर्चा जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिनमें युवाओं ने अपनी रचनात्मकता और सोच के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया। सभी ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और एड्स को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें