संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। पंजाबी कल्याण सभा में पंजाबी परिवार मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 40 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।
सभा के प्रधान सुरेश अरोड़ा व सचिव अश्विनी सोनी ने बताया कि मुख्य अतिथि राकेश मक्कड़ रहे। अध्यक्षता दिल्ली निवासी कौशल्या देवी ने की। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र खट्टर गुरुग्राम, नीरज चौधरी चंडीगढ़, विकास खुराना गुरुग्राम रहे। सभा के प्रधान सुरेश अरोड़ा ने बताया कि 40 प्रतिशाली युवाओं और 10-12 परिवार के लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभा के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धर्मशाला में दूसरी मंजिल का कार्य पूरा करवाया जाएगा। सभा के संरक्षक सुभाष गांधी ने कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। संचालन अजय ककड़ व अश्विनी सोनी ने किया। इस मौके पर यशपाल गांधी, अनिल मक्कड़, जवाहरलाल बजाज, सुनील बजाज, रमेश अरोड़ा, लक्ष्मीनारायण अरोड़ा, विनोद, संजय, रवि, मोतीलाल चौपड़ा, सतीश सोनी, अर्जुन सोनी, दिनेश गुडयानी, बिरेंद्र मौजूद रहे।