फोटो संख्या:68- कनीना में युवा कहानीकार अमीश कुमार को सम्मानित करते कथावाचक प्रवेश शर्मा---स्रो
कनीना। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से कनीना निवासी युवा साहित्यकार अमीश कुमार को शनिवार को संत मोलड़नाथ ट्रस्ट कनीना की ओर से सम्मानित किया गया। श्रीराम कथाकार प्रवेश पंडित एवं ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार यादव ने उन्हें सम्मानित किया।
अमीश कुमार को हाल ही में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र सिंह कल्याण के हाथों सम्मानित किया गया था।
उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा पांच हजार रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई। ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार यादव ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उन्होंने बताया कि अमीश कुमार साहित्यिक परिवार से संबंध रखते हैं और उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।