फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेना भर्ती के लिए रोहतक और सोनीपत के युवाओं ने दिखाया जौहर

Sat, 13 Dec 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
31-रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती के दौरान दौड़ लगाते उम्मीदवार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए शुक्रवार को रोहतक और सोनीपत के युवाओं ने जौहर दिखाया। इस दौरान आठ बैच में 400 युवाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फिजिकल टेस्ट दिया। फिजिकल के साथ पहले से उत्तीर्ण उम्मीदवारों की मेडिकल प्रक्रिया चली।
विज्ञापन

सेक्टर छह स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शुक्रवार को सेना भर्ती प्रक्रिया का तीसरा दिन रहा। शुक्रवार को सोनीपत व रोहतक के करीब 400 युवाओं ने दौड़, जिगजैग, छलांग व बीम मारकर शारीरिक परीक्षा दी जबकि पहले दिन फिजिकल पास कर चुके उम्मीदवारों ने मेडिकल दिया।
आर्मी अधिकारियों की ओर से आठ बैच में उम्मीदवारों का 1600 मीटर दौड़, 10 बीम, जिगजैग, नौ फीट गड्ढा से छलांग आदि का शारीरिक प्रशिक्षण काे फॉलो किया। दिनभर फिजिकल और मेडिकल में पॉइंट के कारण उम्मीदवार निराश होकर बाहर निकलते आए। फिजिकल में पास उम्मीदवारों का शनिवार को मेडिकल होगा।
विज्ञापन

-
सुबह छह बजे सेना भर्ती में मेडिकल के लिए प्रवेश किया था। इसके बाद दिनभर मेडिकल चला। मुझे खुशी है कि फिजिकल पास कर लिया है। -प्रिंस गुर्जर, पानीपत।

-
फोटो :
सुबह करीब पांच बजे फिजिकल के लिए एंट्री थी। मेरा फिजिकल टेस्ट हो गया है। अब मेडिकल शनिवार को होगा। तीसरे दिन 400 युवाओं ने हिस्सा लिया। -विजय, काहनी।
-
फोटो
मेरा फिजिकल एक्सीलेंट के साथ हुआ है। सामान्य परीक्षा पहले ही पास कर चुका है। शनिवार को सोनीपत और रोहतक के युवाओं ने हिस्सा लिया है। -सागर, कहानी।

31-रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती के दौरान दौड़ लगाते उम्मीदवार। संवाद

31-रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती के दौरान दौड़ लगाते उम्मीदवार। संवाद

31-रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती के दौरान दौड़ लगाते उम्मीदवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें