रोहतक। विश्व बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बोरिस वेन दूसरी बार शुक्रवार को रुड़की के शहीद बैतून सिंह स्टेडियम पहुंचे। इस बार वे अपनी पत्नी इंगीबोर्ग और दोनों बेटियों विटोरिया व टेडी के साथ आए। बोरिस वेन ने स्टेडियम में एक पूरी बॉक्सिंग रिंग व खिलाड़ी किट भेंट की। उन्होंने आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया।
वे अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा के घर भी पहुंचे। उन्होंने चूरमा व दही के साथ परांठे भी खाए। कहा कि मीनाक्षी के पिता कृष्ण व एक ऑटो चालक की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। उन्होंने बताया कि इसी कारण से स्टेडियम में मदद की है ताकि और भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले।
कोच विजय हुड्डा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 2028 के ओलंपिक के लिए कोच विजय हुड्डा को निमंत्रण दिया है। कोच ने बताया कि स्टेडियम में पहले एक ही बॉक्सिंग रिंग थी वह भी थोड़ा टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब पहली बार बोरिस वेन आए थे उस समय उन्होंने कहा था कि टूटे रिंग से भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। तभी ही मदद करने के लिए कहा था।
अब स्टेडियम में दो बॉक्सिंग रिंग हो गए है। इस अवसर पर कोच दीपक छिकारा व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रवीन हुड्डा भी मौजूद रही।वेन की पत्नी इंगीबोर्ग ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और आतिथ्य ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने महसूस किया कि यहां की संस्कृति दिल को छूने वाली है।
बोरिश की बेटी विटोरिया व टेडी ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतने समर्पित और अनुशासित युवा खिलाड़ियों को देखा। उनकी ट्रेनिंग देखकर वे भी प्रेरित हुईं और भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित रहीं। हरियाणा बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बोरिश का आगमन प्रेरणादायक है और इससे उनके खेल में नई ऊर्जा आती है।
बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल अरुण मलिक ने कहा कि रुड़की के खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है जहां अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से मिलने का मौका मिल रहा है। हरियाणा बाॅक्सिंग संघ के सचिव ओमबीर हुड्डा ने कहा कि बोरिश का यहां आना पूरे खेल समुदाय के लिए गर्व की बात है।
साई के सीनियर कोच अनिल कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए ये पल बेहद खास होते हैं जब उन्हें अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से मार्गदर्शन मिलता है।
35 रुड़की गांव में वर्ल्ड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बोरिस वेन का तिलक लगाकर स्वागत करती अंतरराष्ट