फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परेशानी से मिलेगी निजात... नाले का निर्माण होगा पूरा

Fri, 08 Nov 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

न्यू कोर्ट के पीछे बनी कॉलोनी में नाले का निर्माण कार्य अधूरा है। इसकी वजह से काॅलोनी में दूषित पानी भरा रहता है। इस कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नाले के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बजट विधानसभा चुनाव से पहले पास हो चुका था, लेकिन बजट पास होने के तुरंत बाद आचार संहिता लागू हो गई थी। आचार संहिता खत्म होने के बाद कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है। नाले के निर्माण कार्य के लिए करीब 99 लाख रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

सितंबर में स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया था। लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहें लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अधूरा पड़ा नाले का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। नाले के निर्माण कार्य के लिए एजेंसी को टेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं कार्य की पैमाइश का कार्य अभी बाकी है, पैमाइश का कार्य पूरा होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि नाले का निर्माण कार्य आगामी 10 से 15 दिन में हो शुरू हो सकता है।
विज्ञापन



नाले के अधूरे पड़े निर्माण कार्य के कारण लोगों को हो रही असुविधा के मद्देनजर निर्माण कार्य को पूरा करवाने की प्रक्रिया जारी है। नाले के निर्माण के लिए 99 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। निर्माण एजेंसी को टेंडर जारी कर दिया गया है। पैमाइश के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
सुंदर श्योराण, एक्सईन, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें