फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरी खाद उगने पर मिलेगी एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार ने मिट्टी की सेहत सुधारने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू की है। सरसों और गेहूं की कटाई के बाद हरी खाद या दलहनी फैसल उगाने वाले किसानों को 1000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि ढैंचा, मूंग, अरहर, मोठ, सोयाबीन, लोबिया, उड़द और ग्वार जैसी फसलों की बिजाई करने वाले किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 15 अप्रैल तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा और बिजाई की फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इन फसलों की बिजाई के 7 से 8 सप्ताह बाद इन्हें काटकर खेत की मिट्टी में ही मिला दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें