फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब क्यूआर कोड से दर्ज करा सकेंगे अपनी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
12jjrp06- लघु सचिवालय में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करता व्य​क्ति। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। जिले के सभी चौकी, थाना और पुलिस कार्यालयों में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल फीडबैक सिस्टम स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से अब नागरिक अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी प्रतिक्रिया तुरंत दर्ज कर सकेंगे। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस फीडबैक फॉर्म में कार्यालय का वातावरण, स्टाफ का व्यवहार, पहुंच की सुविधा, समग्र संतुष्टि और सुझाव जैसे बिंदु शामिल किए गए हैं जिनसे पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा। फीडबैक प्रक्रिया पूरी तरह सरल और डिजिटल है जिससे हर नागरिक अपनी राय सहजता से साझा कर सकते हैं।
प्राप्त फीडबैक का नियमित विश्लेषण किया जाएगा और जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता होगी वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जन-साधारण से अपील की है कि वे पुलिस कार्यालयों में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया साझा करें जिससे पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें