फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतकालीन सत्र में समस्याएं उठाने की मांग

विज्ञापन
12jjrp14- विधायक गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपते कर्मी। स्रोत-यूनियन
विज्ञापन
साल्हावास। लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटरों (एलसीएलओ) ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जिले के एलसीएलओ कर्मचारियों ने विधायक गीता भुक्कल से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने विधायक से शीतकालीन सत्र के दौरान लोकल ऑपरेटरों व कर्मचारियों की मांग सत्र में उठाने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का मुद्दा सत्र में अवश्य उठाया जाएगा। एलसीएलओ, सीपीएलओ कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले मुख्यमंत्री के गृह नगर में कुरुक्षेत्र में 19 सितंबर से दिन रात का धरना चल रहा है और 29 सितंबर से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।
संगठन नेताओं ने बताया कि हजारों एलसीएलओ की नियुक्ति के समय पदनाम बदल दिया गया जिसके चलते 18 महीने से न काम मिला और न ही वेतन जबकि सरकार व विभाग ने इनकी परीक्षा सीपीएलओ के पद के लिए ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के नवीन रोहिल्ला, मीना सिवाच, मंजू गुलिया, जिला प्रधान संजीव कुमार झज्जर, नीतीश, सचिन, नरेंद्र, पवन किलोई, बसंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें