फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए : संतोष कुमार

Tue, 03 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4रेडक्राॅस भवन में योग करते अधिकारी, कर्मचारी व प्रशिक्षणार्थी।स्रोत: डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। रेडक्राॅस भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। प्रतिदिन योग करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। योग शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है, तनाव को कम करता है व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सचिव बलवान सिंह ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय प्रथा है, जिसके अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शारीरिक फिटनेस, लचीलापन, मानसिक स्पष्टता और तनाव कम होता है। इस अवसर पर टेकचंद यादव, सुदेश कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें