फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग हर इंसान के लिए वरदान

Thu, 28 Nov 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- हुड्डा पार्क में योग करते योगसाधक--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में हुड्डा पार्क में 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर चल रहा रहा है। शिविर का समय शाम 4:30 से 5:30 बजे रखा गया है।
विज्ञापन


24 नवंबर को प्रारंभ हुआ शिविर 8 दिसंबर तक जारी रहेगा। महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सुनील देवी, संगठन मंत्री रीना देवी, तहसील प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि 15 दिवसीय निशुल्क योग शिविर में योग साधकों को विशेष तौर पर महिलाओं को आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि की विधि सिखाई जा रही है। महिला पतंजलि योग समिति संरक्षिका एवं वरिष्ठ योग शिक्षिका कृष्णा देवी ने योगाभ्यास करवाते हुए बताया कि योग हर इंसान के लिए वरदान है। रोगी के लिए यह रोग उपचार का साधन है वही निरोगी के लिए आरोग्य को बनाए रखने का साधन है। बच्चों के लिए शरीर में स्फूर्ति, एकाग्रता और लचीलापन बनाए रखने का साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें