फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुण्यतिथि पर ज्योतिबा फुले को किया याद

Thu, 28 Nov 2024 09:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05स्लम ओपन शैलटर होम में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते बच्च
विज्ञापन
नारनौल। स्लम जागृति समिति के तत्वावधान में ओपन शेल्टर होम पटीकरा में वीरवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रधान भागीरथमल खनगवाल ने बच्चों को बताया कि 19वीं सदी के महान भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता महात्मा ज्योतिबा फुले की हर साल 28 नवंबर को पुण्यतिथि मनाई जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा का काम आरंभ किया था। उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला विद्यालय खोला। लड़कियों और दलितों के लिए पहली पाठशाला खोलने का श्रेय ज्योतिबा को दिया जाता है। इस अवसर पर शुभम गोद, शशि शर्मा, निशा कुमारी व शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें