फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के योग विभाग ने बनाई मल्टीफंक्शनल योग चेयर, मिला पेटेंट

विज्ञापन
फोटो संख्या:79- पेटेंट प्राप्त करने के बाद कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार से मुलाकात करते अनुसंधान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग ने ने मल्टीफंक्शनल योग चेयर का डिजाइन तैयार किया है। इसे अब पेटेंट भी मिल गया है। यह चेयर खास तौर पर योग को आसान, सुरक्षित और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट में योग विभाग के डॉ. नवीन और शोधार्थी मोहित के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की लक्ष्मी कुमार का भी अहम योगदान रहा है।
यह खास योग चेयर खासकर शीर्षासन और वज्रासन जैसे कठिन योगासन को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें सपोर्ट सिस्टम और मजबूत संरचना दी गई है जिससे शुरुआती लोग, बुजुर्ग और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोग भी बिना डर के योग कर सकें।
विज्ञापन

इस चेयर की मदद से शरीर का बैलेंस बना रहता है और गर्दन व रीढ़ पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, खासकर शीर्षासन के दौरान। इससे चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि योग और रिसर्च के क्षेत्र में ऐसे इनोवेशन आने वाले समय में स्वास्थ्य और योग चिकित्सा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा नए आइडिया और रिसर्च को बढ़ावा देता रहेगा।
कुल मिलाकर यह पेटेंट न सिर्फ विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह साबित करता है कि पारंपरिक योग को आधुनिक तकनीक से जोड़कर और ज्यादा उपयोगी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें