फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एंटी-ड्रग एंड अल्कोहल एब्यूज पर यश व एकांकी ने बनाया बेस्ट मॉडल

Wed, 26 Nov 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-64 राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शन का अवलोकन करती प्राचार्या प्रो. पूर्ण प
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी कुल 6 विभिन्न विषयों में 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्राणिविज्ञान विषय में एंटी-ड्रग एंड अल्कोहल एब्यूज मॉडल पर यश राज व एकांकी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं वनस्पति विज्ञान विषय में जेनेटिक मॉडिफिकेशन ऑफ क्रॉप्स पर उमंग व सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भौतिक विज्ञान विषय में मल्टीमीडिया पोर्ट प्रस्तुति के लिएदिनेश कुमार और दिव्या प्रथम स्थान पर रहे।
रसायन विज्ञान विषय में वाटर प्यूरीफिकेशन परियोजना के लिए संतोष व ईशू को प्रथम स्थान मिला। भूगोल विषय में वनों की कटाई मॉडल पर निशा और प्रिया प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों को नए-नए कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थी समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के समाधान के लिए विभिन्न वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग कर नवाचार प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञान संकाय के डीन एवं उप-प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 26 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रोफेसर विजय यादव, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, प्रो. विकास, डॉ. परमीत कुमारी, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनूप कुमारी, डॉ. अंजू कुमारी, विजय पाल, गजानंद, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें