फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक्सईएन का एक्शन... अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का उठवाया सामान

विज्ञापन
फोटो नंबर-21अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में महिला थाने के सामने नप अधिकारियों द्वारा चेतावनी देने के बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद अमर उजाला ने आठ नवंबर को अतिक्रमण की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। इसके बाद शुक्रवार को इस पर संज्ञान लेते हुए नप ने दुकानदारों का सामान उठवाकर रास्ते से अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

महिला थाने के सामने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को गत दिवस सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान नगर परिषद के एक्सईन सुंदर सिंह श्योराण ने अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए थे। चेतावनी के बाद सामान नहीं हटाने के समाचार को आठ नवंबर के अमर उजाला में प्रकाशित करने के बाद नप के एक्सईएन ने अतिक्रमण पर एक्शन लेते हुए उस दुकानदार सहित महिला थाने से अग्रसेन चौक तक अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों का सामान जब्त किया। अतिक्रमण हटाने को लेकर अचानक पहुंची नगर परिषद की टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन-फानन में अपना सामान सड़क से उठाना शुरू किया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने अनेक दुकानदारों का सामान जब्त कर ट्रैक्टर-ट्राली में डाल लिया। महिला थाने से अग्रसेन चौक तक का सड़क मार्ग एक तरफ से करीब 20 फीट का है और इसके आधे पर दुकानदारों ने बाहर सामान रखकर कब्जा किया हुआ था। नगर परिषद के एक्सईएन सुंदरसिंह श्योराण ने बताया कि अब आगे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसलिए बाजारों में अतिक्रमण करने वाले अपनी आदत सुधार ले अन्यथा उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें