नारनौल। अब बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय पुराने जर्जर भवन में नहीं चलेगा। बिजली निगम के जर्जर भवन का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इसके साथ सिटी एसडीओ को स्थायी भवन मिल जाएगा।
वहीं अभी सिटी एसडीओ भवन भी किराये के भवन में चल रहा है। एक्सईएन कार्यालय पूरी तरह जर्जर हालात में है, जिसका हर समय छत से प्लास्टर गिरता रहता है। इसकी वजह से कर्मचारी भय के माहौल में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब एक्सईएन कार्यालय के लिए जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है।
अभी एक्सईएन कार्यालय सड़क से काफी नीचे हैं, जिसकी वजह से बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। अगर तेज बारिश हो जाती है तो एक्सईएन कार्यालय के अंदर पानी जाने का भी डर रहता है। भवन के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी, लेकिन अब सिटी एसडीओ व एक्सईएन कार्यालय के लिए भवन निर्माण का टेंडर लगाया दिया गया है।
नए भवन के लिए 2.53 करोड़ में लगाया टेंडर
नारनौल में एक्सईएन कार्यालय व सिटी एसडीओ के नए भवन निर्माण के लिए टेंडर लगाया गया है। बिजली निगम की तरफ से यह टेंडर 2.53 करोड़ में लगाया है। अब जल्द ही टेंडर छोड़ने के बाद भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एक्सईएन कार्यालय की बारिश में टपकती है छत
बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय की बारिश होने पर छत टपकती है। इसकी वजह से कार्यालयों में रखा रिकार्ड भी खराब होने का डर रहता है। अगर लगातार बारिश होती है तो छत से प्लास्टर भी गिरना शुरू हो जाता है। इस दौरान हादसों का भय तो रहता है, साथ में रिकाॅर्ड भी खराब होने का डर रहता है।
बिजली निगम के एक्सईएन व सिटी एसडीओ के भवन के लिए 2.53 करोड़ में टेंडर लगाया गया है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-अमित कुमार, एसडीओ बिजली निगम।