फोटो संख्या:64-बाबा गोसाई व्यायामशाला सतनाली में कुश्ती खेल नर्सरी में बच्चों को जानकारी देते
सतनाली। बाबा गोसाई व्यायामशाला में कुश्ती खेल नर्सरी का शुभारंभ किया गया। अब सतनाली में ही कुश्ती की नई पौध तैयार हो सकेगी। आठ से 14 वर्ष के बच्चों को पंद्रह सौ रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
14 से 19 साल के बच्चों को दो हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। कुश्ती खेल नर्सरी में युवाओं को कुश्ती के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित किया जाएगा जिसमें तकनीक, रणनीति और शारीरिक तैयारी शामिल हैं। कुश्ती खेल नर्सरी का उद्देश्य युवाओं को कुश्ती में प्रशिक्षित करना और उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना है।
कुश्ती कोच अनिल ने बताया कि इससे पहले से क्षेत्र के युवाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के लिए अन्य जिलों का सहारा लेना पड़ रहा था। कुश्ती के लिए अब स्थानीय स्तर पर ही नई पौध तैयार हो सकेगी। जो भविष्य में जिले का गौरव बढ़ाने का काम करेगी। युवाओं को कुश्ती में प्रशिक्षित करने से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। युवाओं को कुश्ती में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने से उनकी आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।