फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Tue, 03 Sep 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-14महात्मा रामकरण दास के मेले में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की उपचार गोशाला के सामने स्थित रामकरण दास कालोनी में सोमवार को महात्मा रामकरण दास की याद में 78वें भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह हवन के बाद भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो दोपहर 12 बजे भोग लगाने के बाद शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। भंडारे में दूर-दराज से आए भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

भंडारे के बाद शाम को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में कुश्ती 101 रुपए से शुरू होकर 21 हजार रुपए तक करवाई गई। इस कुश्ती दंगल में दूर-दराज से आने अनेक नामी पहलवानों ने भाग लेकर जोर आजमाइश किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड जिला उप न्यायवादी अशोक कुमार मांदी रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की। वहीं दीप प्रज्ज्वलित भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीत मंढाणा ने किया। मेले में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व पार्षद रिंकी सैनी, पार्षद रेखा सैनी, पार्षद सुशीला सैनी, समाजसेवी राजकुमार यादव व आप नेता रविंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें