फोटो संख्या:52 जाहरवीर गोगाजी मंदिर पथरवा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों को संबो
सतनाली। गांव पथरवा में जाहरवीर गोगाजी के मंदिर में मेला अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित किया। दंगल में गांव खातीवास के पहलवान साहिल ने 21 हजार रुपये का इनाम जीता। मंदिर कमेटी द्वारा विधायक कंवर सिंह यादव का पगड़ी और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों की पहचान कराते हैं। कमेटी के प्रधान मेजर मुरारीलाल ने बताया कि विधायक कंवर सिंह यादव ने मंदिर परिसर में टीन शेड और टाइल लगवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मंदिर प्रधान मेजर मुरारीलाल शर्मा, जिला पार्षद वचनाई नाथ, प्रिय मोहन, मनीराम जागिड़, प्रदीप पंच, सूबेदार राजबीर, विक्रम सिंह, रघबीर आदि मौजूद रहे।