फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो बार घटने के बाद 33 सीटें बढ़ाईं, इस बार 63 सीटों पर होंगे बीएएमएस के दाखिले

Mon, 18 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4बाबा खेतानाथ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज भवन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नारनौल के बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में इस बार 63 सीटों पर दाखिले होंगे। इसकी नेशनल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन इन आयुर्वेद ने स्वीकृति दे दी है।
अब प्रदेश में बीएएमएस करने वाले नीट पास विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा। इस बार बीते सत्र की तुलना में 33 सीटें ज्यादा हैं। प्रदेश के एकमात्र सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज की शुरुआत 2022 से हुई थी। उस समय 100 सीटों पर दाखिले हुए थे। इसके बाद यह 2023 में घटकर 70 और 2024 में इससे भी ज्यादा घटकर 30 सीटों पर दाखिले हुए थे।
विज्ञापन

इसके कारण प्रदेश में बीएएमएस करने वाले नीट पास विद्यार्थियों को अन्य राज्यों में दाखिला लेना पड़ा था लेकिन इस बार नेशनल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन इन आयुर्वेद ने 63 सीटों पर दाखिले के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। आयुर्वेदिक कॉलेज का शिलान्यास 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। इसका 2017 में निर्माण कार्य पूरा हुआ था। निर्माण कार्य पूरा होने पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने सरकार को भवन सौंप दिया था। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस कॉलेज का शुभारंभ 13 नवंबर 2017 को किया था।


-2022 में शुरू हुए थे दाखिले

बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होने में युवाओं को छह साल का इंतजार करना पड़ा। कॉलेज का 2017 में उद्घाटन होने के बाद 2022 में पहली बार 100 सीटों पर दाखिले हुए। हालांकि उद्घाटन के बाद आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन होता रहा। कोरोना काल में आयुर्वेदिक कॉलेज में ही मरीजों का उपचार किया गया था।
विज्ञापन



इंसेट
बाबा खेतानाथ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की सीटों पर हुए दाखिले





वर्ष सीट
2022 100
2023 70
2024 30
2025 63

वर्जन:

बीएएमएस आयुर्वेद में नए सत्र के लिए दाखिले को लेकर मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इस बार 63 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। स्टाफ की कमी दूर होने पर ही 100 सीटों पर दाखिले हो सकेंगे। कोर्स साढ़े चार साल का है। साथ ही एक साल की इंटर्नशिप भी करनी पड़ती है।
डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार, प्राचार्य बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें