फोटो संख्या:62- माता भूरा भवानी मंदिर सिसाेठ में पूजा करते सत्यनारायण सुहासड़ा व परिजन--संवाद
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में देशभर से श्रद्धालु माता के मंदिर में मन्नत मांगते रहते हैं। शारदीय नवरात्र में कोलकाता से सुहासड़िया परिवार ने माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। माता भूरा भवानी सुहासडिया परिवार की कुलदेवी हैं। ये परिवार वर्ष में दो बार नवरात्र में आता है।
मंदिर कमेटी के संरक्षक व पूर्व प्रधान प्रेमचंद ने बताया कि सुहासडिया परिवार 20 वर्ष पहले सतनाली से कोलकाता में जा बसा। परिवार में सत्यनारायण सुहासडा व माया देवी सुहासड़ा नवरात्र में परिवार के साथ आकर कुलदेवी माता भूरा भवानी मंदिर में पूजा अर्चना करते है। सुहासडिया परिवार ने दस वर्ष पहले मंदिर में 500 गज में चार लाख रुपये की लागत से करीब दो मंजिला धर्मशाला का निर्माण कराया था।