फोटो संख्या:54- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में कीर्तन करती महिला श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में देवी मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाया।
मंदिर के महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा करने से धन, बल और बुद्धि में वृद्धि होती है। माता भूरा भवानी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। कमेटी के प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल व सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन 24 घंटे अखंड ज्योत जलती है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे हवन होता है और रात्री में 8 बजे आरती होती है।
कोषाध्यक्ष परमजीत ने बताया कि 25 मार्च को गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया जाएगा। रोहतक से आए श्रद्धानंद महाराज का स्वागत किया गया। संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया ने बताया 27 अप्रैल को माता का भव्य मेला व भंडारे का आयोजन होगा। खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी।