फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्णिमा पर बुद्ध को किया गया नमन

Tue, 13 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11नारनौल के गुरु रविदास मंदिर में आयोजित  बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में मौजूद सर्व अ
विज्ञापन
नारनौल। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति और गुरु रविदास महासभा के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गुरु रविदास मंदिर में किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त अध्यक्षता समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान और महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल ने की। कार्यक्रम से पहले शहीद हुए वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदस्यों ने बुद्ध वंदना, पंचशील का पाठ और बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मोमबत्तियां जलाकर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदीचंद गोठवाल ने कहा कि मई की बुद्ध पूर्णिमा को तीन गुना पवित्र दिन के रूप में मनाया जाता है। समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान, रोशनी देवी, केला देवी, आशा पूनिया, मदनलाल डाडैया, भूप सिंह भारती, हरफूलसिंह, रामभरोस भीम, लाजपत सिरोहा, डॉ. माई राम, प्यारेलाल चवन आदि ने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, प्रधान कैलाश चंद, सुमेर सिंह गोठवाल, सुरेन्द्र आंबेडकर, बाबूलाल नारनोलिया, सुरेश नारनोलिया, महासचिव रमेश चंद, कन्हैयालाल, हरिराम सिरोहा, अतर सिंह खिंची, हजारीलाल खटावला, अमरनाथ सिरोहा, रामचंद्र ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें