फोटो संख्या:-55 कनीना के ढोकलमल पार्क में शिव महापुराण में भजनों पर झुमती महिलाएं---स्रोत आयोज
कनीना। वार्ड नंबर तीन स्थित ढोकलमल पार्क मंदिर में चल रही 10 दिवसीय श्रीमद् शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा का प्रारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया।
भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का वेश बनाकर बालिकाओं ने शिव पार्वती के भजन सुनाए। कथा वाचक आचार्य हेमराज भारद्वाज ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अपना विशेष महत्व है। श्रावण और अधिकमास में विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ की भक्ति करनी चाहिए। इस विशेष समय में की गई भक्ति से हमें कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
श्रीमद शिव महापुराण कथा 20 जुलाई तक चलेगी। इसका समय दोपहर 11 बजे से शाम 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान सुशील कुमार, लाली पीटीआई महेंद्र कुमार, सरिता, आरती, संजू बाई, मुकेश देवी, सुशीला यादव, निर्मला, घनश्याम, तुलसी कुमारी, मंजू, रचना, मंजीता आदि मौजूद रहे।