नारनौल। राजकीय आईटीआई नारनौल में सोमवार को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय आईटीआई नारनौल व राजकीय आईटीआई महिला नारनौल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चेयरमैन सुरेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने युवाओं को कौशल के बारे विस्तृत रूप से जागृत किया गया। उन्होंने बताया कि हुनर के बल पर बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। चेयरमैन सुरेश चौधरी ने युवाओं को कौशल के बारे में विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभावान प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल, सुरेश चौधरी चेयरमैन एवं उन के परिवार के सदस्य, कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण सिंह, विरेंद्र कुमार सेकवाल, मनीषा यादव मौजूद रहीं।