24 रोहतक के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पेयजल समस्या की शिकायत करने पहुंचे आरडब्ल्यूए सुभाष
रोहतक। पेयजल समस्या से परेशान आरडब्ल्यूए सुभाष नगर के सदस्य शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे। आरडब्ल्यूए प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने बताया कि भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने से पानी की पाइपलाइन टूट गई है। इससे घरों में दूषित पानी आने सेे बीमारी फैलने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ गलियों में तो पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है। जहां आ रही है वहां सीवर वाला दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। इस दौरान शैलेंद्र शर्मा, राजेश मलिक, विकास नागर, बलजीत व नवीन शर्मा मौजूद रहे। संवाद