फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी उत्सव पर लड्डू गोपाल पोशाक बनाने पर कार्यशाला आयोजित

Thu, 14 Aug 2025 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 20 लड्डू गोपाल पोशाक कार्यशाला में हिस्सा लेते छात्रा।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राजकीय महाविद्यालय नारनौल के महिला प्रकोष्ठ ने लड्डू गोपाल पोशाक कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेएस मोर की अध्यक्षता में विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। प्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं को सशक्तिकरण के लिए पिछले कई सालों से शिक्षा के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण और हुनर सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. पलक ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने लड्डू गोपाल की आकर्षक और सृजनात्मक पोशाक तैयार कर अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्राचार्य डॉ. जेएस मोर ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गीता, डॉ. मनप्रीत, डॉ. सोमलता, डाॅ. कविता, डॉ. कीर्ति, डॉ. सुमन की विशेष भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें