फोटो संख्या:-73 हकेंवि में दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करती हुई प्रो. नील सा
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मिलेट्स (मोटा अनाज) एवं उनके उत्पादों के पोषक तत्व आकलन एवं औषधीय गुणों पर केंद्रित दो कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। विश्वविद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. अश्वनी कुमार, प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को पोषण विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव और सैद्धांतिक स्पष्टता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पोषक तत्वों का विश्लेषण, मिलेट्स के औषधीय गुणों जैसे मधुमेहरोधी एवं एंटीऑक्सीडेंट क्षमता का आकलन, बायोइंफोर्मेटिक्स तकनीक से बायोएक्टिव यौगिकों और प्रोटीनों का विश्लेषण, विकसित उत्पादों में स्टेंडर्ड प्लेट काउंट एवं काॅलीफार्म की जांच जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।