फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बूस्टिंग स्टेशन पर मोटर चलाकर लौट रहे कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 04 Jun 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नियाजलीपुर में बूस्टिंग स्टेशन पर कार्यरत एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव नियाजलीपुर निवासी सुरेश बूस्टिंग स्टेशन पर मोटर चलाने का कार्य करते थे। मृतक के बड़े भाई ईश्वर ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब सुरेश मोटर चलाने के लिए गांव में बने बूस्टिंग स्टेशन पर गया था। घर वापस आते समय मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना स्थल के आस-पास मौजूद महिलाओं ने परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद घायल सुरेश को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें