फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ब्रह्मचारी रोड और श्मशान घाटों की चाहरदीवारी के लिए वर्क ऑर्डर जारी

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- बदहाल अवस्था  में ब्रह्मचारी रोड-संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए दो अहम परियोजनाओं के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इनमें ब्रह्मचारी रोड का निर्माण और वार्ड 11, 12 व 13 के श्मशान घाट की चहारदीवारी शामिल हैं। दोनों कामों पर कुल 60 लाख रुपये खर्च होंगे। लोग लंबे समय से इनकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर पालिका ने दोनों कार्यों के लिए एक ही एजेंसी को आदेश दिए हैं। श्मशान घाट की चहारदीवारी 25 लाख रुपये की लागत से बनेगी। यह श्मशान घाट वार्ड 11, 12 और 13 के लोग इस्तेमाल करते हैं। वार्डवासी काफी समय से चहारदीवारी की मांग उठा रहे थे, क्योंकि अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें परेशानी होती थी। ब्रह्मचारी रोड के निर्माण पर 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पैमाइश के बाद शुरू होगी चहारदीवारी
अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी पहले चहारदीवारी के लिए जमीन की पैमाइश करेगी। इसमें करीब पांच दिन लगेंगे। इसके करीब 15 दिन बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

रामलीला के बाद बनेगी ब्रह्मचारी रोड
ब्रह्मचारी रोड का वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है। लेकिन 8 अक्तूबर से रामलीला शुरू हो रही है। लोगों के आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए काम को 15 दिन के लिए रोका गया है। रामलीला खत्म होते ही करीब 21 अक्तूबर से एजेंसी सड़क का निर्माण शुरू करेगी। इससे लंबे समय से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
-
- वर्जन:
शहर में लोगों की काफी समय से मांग चल रही थी और अब उनकी मांगों को पूरा करने व जनहित कार्य करने के लिए सड़क व चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। दोनों एजेंसी अब 15 दिन में कार्य शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें