फोटो नंबर-03स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव।स्रोत-प्रवक्ता
नारनौल। पूर्व मंत्री और नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने नारनौल शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी मौजूद थीं।
विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मांग पर हर मार्ग पर लाइट लगाई जा रही है। इसस पूरा शहर जगमग हो जाएगा। उनकी प्राथमिकता नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना है। नगरी परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने विधायक ओम प्रकाश यादव का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जेपी सैनी, रामजीलाल मितल, महेश सैनी, प्रदीप यादव, योगेश त्यागी, इंद्रजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।