फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम पर बनाए जाएं तोरणद्वार : डॉ. मानव

Fri, 25 Apr 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी को ज्ञापन सौंपते ट्रस्ट के पदा​धिकारी। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट ने नगर सीमा पर चारों दिशाओं में तोरणद्वार बनाने और महापुरुषों के नाम पर नामकरण करने की मांग नगर परिषद से की है।
विज्ञापन

चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव ने ज्ञापन नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी को सौंपा गया। डॉ. मानव ने बताया कि उत्तर दिशा में महेंद्रगढ़ रोड पर बने द्वार का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राव किशन सिंह और राव गोपाल देव के नाम पर किशनगोपाल द्वार, पश्चिम दिशा में सिंघाना रोड पर बने द्वार का नामकरण च्यवनप्राश के आविष्कारक च्यवन ऋषि के नाम पर महर्षि च्यवन द्वार, दक्षिण दिशा में बहरोड़ मार्ग पर बने द्वार का नामकरण नीति-विशारद बीरबल के नाम पर बीरबल द्वार और पूर्व दिशा में दिल्ली मार्ग पर बने द्वार का नामकरण अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के नाम पर हेमचंद्र द्वार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें