फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम करेंगे 20 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ जिले में लगभग 35.77 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे। लगभग 15.10 लाख रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। 20.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे अटेली से महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। मुख्यमंत्री की यात्रा रात्रि का ठहराव रात को नारनौल में होगा। अगले दिन महेंद्रगढ़ के लिए यात्रा रवाना होगी। जिले में करीब 30 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल एक सितंबर रविवार को सुबह 9 बजे नारनौल रेस्ट हाउस से रवाना होंगे। इसके बाद 9.45 बजे महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कुकसी में उनका पहला स्वागत होगा। यहां शिक्षा मंत्री रामलिबास शर्मा सीएम का अभिनंदन करेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री भी सीएम के रथ में सवार होकर उनके साथ सतनाली तक जाएंगे। सीएम के साथ सांसद चौधरी धर्मबीर भी रहेंगे। कुकसी के बाद नांगल सिरोही, जोनावास, भांडोर नीची, जाटवास मोड़ पर यात्रा स्वागत किया जाएगा। सीएम मनोहरलाल रविवार को सुबह 10.30 बजे महेंद्रगढ़ शहर में सतनाली चौक पर शिक्षामंत्री की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खातोद, खातोदड़ा, डालनवास, सतनाली तथा जवाहर नगर स्वागत किया जाएगा। 11.10 बजे महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव जवाहर नगर में जिले का अंतिम कार्यक्रम होगा। जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के संबंध में शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्वागत स्थलों का दौरा किया। उनके साथ डीसी जगदीश शर्मा, एसपी दीपक सहारण सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़, खातौदड़ा, माधोगढ़, सुरहेती, सतनाली, जाटवास मोड, भांडोर नीची, जौनावास, नांगल सिरोही, कुकसी और गुलावला गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों की रखी जाएगी आधारशिला
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलाह कलां (360 लाख रुपये)
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा सराय, महेंद्रगढ़ (363.36 लाख रुपये)
सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ का विस्तार (130.75 लाख रुपये)
ट्रामा सेंटर नारनौल (656.41 लाख रुपये)
इनका होगा उद्घाटन
राजकीय सिविल अस्पताल कनीना (1423.92 लाख रुपये)
33 केवी सब स्टेशन हसनपुर, नांगल चौधरी (318.04 लाख रुपये)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बढ़ाई गई सुविधाएं (325 लाख रुपये)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें