फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जूडो प्रतियोगिता में दो रजत व एक कांंस्य पदक जीते

Sat, 27 Sep 2025 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 03रजत पदक विजेता दिव्या व गौरव के साथ कोच विवेक कुमार। स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। पंचकूला में 24 से 26 सितंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ में शुक्रवार को आयोजित जूडो प्रतियोगिता में दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी जिले की टीम को पानीपत की टीम से हुए रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।
जूडो कोच विवेक कुमार ने बताया कि पंचकूला में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में अलग अलग भार वर्ग में तीन खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने बताया कि 57 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या ने रजत, 73 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव ने रजत व 78 किलोग्राम भार वर्ग में स्वाति ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल कोच मनोज कुमार ने बताया कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। इस दौरान टीम का मुकाबला पानीपत की टीम से हुआ। दोनों ही टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी और इस रोमांचक मुकाबले में हमारी टीम 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें