फोटो 9सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते।स्रोत कर्मचारी
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ नारनौल और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
सफाई कर्मचारियों ने नई भर्ती करने की मांग की। कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। नगर पालिका कर्मचारियों की 26 हजार से 27 हजार वेतन किया जाए। उनका बकाया एरियर दिया जाए। इस मौके पर इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया, राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सगेलिया, इकाई सचिन महावीर प्रसाद, सर्व संघ जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सारवान, ग्रामीण सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रधान धर्म सिंह आदि मौजूद है।