मंडी अटेली। गांव बिहाली की सरपंच बीना देवी ने बताया कि 2100 रुपये की पहली किस्त पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को पहली किस्त मिली है।
इस राशि से गांव में महिलाएं अपने छोटे-छोटे सपने पूरे करने और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद कर रही हैं। कुछ इसे अपनी जरूरतों पर खर्च करेंगी तो कुछ परिवार के लिए खुशियां खरीदेंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है वह करती है। 2100 रुपये राशि देकर भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा कर दिया।
जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हजारों महिलाएं पात्र हैं। पहले चरण में इस योजना के लिए अनेक महिलाओं के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। संवाद