फोटो 11धनोंदा में बना जच्चा बच्चा केंद्र।संवाद
मंडी अटेली। खंड के गांव धनोंदा में लाखों रुपये से बना जच्चा-बच्चा केंद्र सरकार व प्रशासन की अनदेखी से खंडहर में तब्दील हो गया है।
इतना ही नहीं प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण भी कर लिया है। लगभग ढाई दशक पहले महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जच्चा-बच्चा केंद्र का भवन बनाया गया था। जिसके लिए तत्कालीन पंचायत ने 14 मरला भूमि दी थी ताकि गांव में ही महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, लेकिन भवन के निर्माण के बावजूद कोई कर्मचारी यहां सेवाएं देने के लिए नहीं पहुंचा।
बताया जाता है कि अब इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी। गांव के प्रभावशाली लोगों ने ईंधन, गोबर व पशुओं का चारा डाल लिया है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग कि है की उक्त केंद्र को अतिक्रमण मुक्त करा कर नया स्थापित करना चाहिए ताकि स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में ही महिलाओं को मिल सके।
धनोंदा में जच्चा बच्चा केंद्र बनने से इस गांव की महिलाओं को तो उपचार मिलता ही साथ में उनींदा, तुर्कियावास, बोचड़िया, कारिया, घड़ी रुथल की महिलाओं को भी मिलना था। लेकिन भवन बनने के बाद भी महिलाओं को अटेली नारनौल में जाना पड़ रहा है।
वर्जन
जच्चा-बच्चा केंद्र बनाए जाने के बाद से यहां कर्मचारी व अधिकारी नहीं बैठ सका और न ही महिलाओं को कोई सुविधाएं मिली। जहां तक अतिक्रमण की बात है वह एक दशक से प्रभावशाली लोगों ने किया है। इसको हटवाने के लिए न्यायालय में गुहार लगाई गई है। जल्दी ही अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।- रिंकू यादव, सरपंच धन्नोदा।