फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हिंदू सम्मेलन में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव खरकड़ा बास स्थित बाबा दयाल मंदिर में शनिवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत महिलाओं की कलश यात्रा से हुई। कार्यक्रम में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

आचार्य नीरज मेधार्थी व महाराज अभिषेक भारती ने हिंदू समाज से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताई।
इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक बताया गया। उन्होंने लव जिहाद जैसे विषयों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में संस्कारों की कमी दिखाई दे रही है जिसे दूर करने के लिए परिवार और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन बिरेंद्र सिंह, सूबेदार राजेंद्र सिंह, मोहित इसराना, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह कैमला, अमर सिंह कैमला, अधिवक्ता गिरवर कौशिक खेड़ी, कैप्टन रमेश छितरोली, कप्तान सिंह, रामफल, रामेश्वर प्रजापत, छोटे लाल साहब ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें