फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान की मौत के आरोपी डंपर चालक पर दूसरे भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर ढाणी के पास शुक्रवार सुबह घर लौट रहे किसान की डंपर के कुचलने से मौत हो गई थी। अब दूसरे दिन भी आरोपी डंपर चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि गांव जेरपुर निवासी भूपसिंह (50) को खेत से लौटते समय सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें डंपर का पहिया भूप सिंह के ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से जाम लगाया।
बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की दो छोटी संतान हैं।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने मृतक के भाई अजीत के बयान पर आरोपी चालक पर एफआईआर दर्ज की और अभी जांच चल रही है। जांच अधिकारी व माधोगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी तपेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें