फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंगल गीत गाकर महिलाओं ने किया गणगौर पूजन

Sat, 21 Mar 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16गणगौर का विसर्जन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र में शनिवार को महिलाओं ने मंगल गीत गाकर गणगौर पूजन किया। पूजना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पतियों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की।
विज्ञापन

अविवाहित लड़कियों ने अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत धारण किया। यह पर्व माता गौरी और भगवान शिव के पवित्र मिलन का प्रतीक है।यह पर्व महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और सुखी जीवन का प्रतीक है।
महिलाओं ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किया और चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मिट्टी या लकड़ी की गणगौर (शिव-पार्वती) की प्रतिमा स्थापित की। जल, फूल, अक्षत, सिंदूर आदि अर्पित कर पूजा की। इस दौरान सिंदूर, चुनरी, चूड़ी, मेहंदी आदि अर्पित किया।
विज्ञापन

गणगौर पर्व की पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी अटूट श्रद्धा, प्रेम और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें