फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल-कूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर भाग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17सुभाष स्टेडियम में दौड प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाते अति​थि। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मंगलवार को खंडस्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश हुड्डा व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राधा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नारनौल शहरी खंड स्तर से 30 साल से अधिक व 30 साल से कम उम्र की बालिकाओं व महिलाओं न भाग लिया। इसमें 30 वर्ष से कम वर्ग में 300 मीटर रेस में तमन्ना ने प्रथम, करिश्मा ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय और 400 मीटर रेस में दीप्ति ने प्रथम, नुशिखा ने द्वितीय व पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पांच किलोमीटर साइकिल रेस में दिव्या प्रथम, पूनम द्वितीय, व गीता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 30 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में म्यूजिकल चेयर में शारदा ने प्रथम, सरोज देवी ने द्वितीय व उषा देवी ने तृतीय और चक्का फेंक में कविता ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय व सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में ललिता प्रथम, सरोज द्वितीय व संतबती तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर सीमा, लिपिक अशोक कुमार, सुपरवाइजर सुनिता, सीमा, अनुज सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
विजेता जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
खंडस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी राधा यादव ने बताया कि प्रथम स्थान पर 2100 रुपये, द्वितीय स्थान पर 1100 रुपये और तृतीय स्थान पर 750 रुपये विजेता खिलाड़ियों के खाते में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें